All Solutions

Important

Friday, January 28, 2022

English Advanced Structure - use of not only-but also

 आज हम  Englsih Advanced Structure  में  use of not only-but also सीखने वाले हैं | पिछले articles  आपने पढ़े होंगे जिसमे हमने अलग अलग Englsih Advanced Structure को बहुत अच्छे से  सीखा है , अगर आपने वो articles  नहीं पढ़े हैं तो  नीचे उनका लिंक  नीचे  दिया है , आप जरूर पढ़िए | आप चाहे तो इन topic  पर हमारा  YouTube Channel Remedial Classes by Naveen sir भी देख सकते है वहा आपको Englsih Advanced Structure की Play list  मिलेगी |


English Advanced Structure - use of not only-but also
English Advanced Structure - use of not only-but also


English Advanced Structure- use Not only – but also


इन वाक्यों के दो भाग होते हैं , पहले भाग में केवल या   सिर्फ’  बोला या लिखा  जता है और दूसरे भाग मेंबल्कि  लिखा या बोला जाता है | ऐसा बोलने पर हम दूसरे वाले वाक्य(बात) पर ज्यादा जोर देते हैं |

 

 Lesson – 5

आइये अब देख लेते है कि हिन्दी के वाक्यों का structure  कैसा  होता है

 

Advanced English Structure in Hindi

 

कर्ता + न केवल +  क्रिया/विशेषण /संज्ञा + बल्कि  + क्रिया /विशेषण/संज्ञा


 इन वाक्यों में हम एक ही कर्ता(Subject) के बारे में बात करे रहे हैं या किसी को बता रहे हैं और बोलते समय दूसरे वाक्य पर ज्यादा जोर देते हैं |


आइये अब आपको इसके कुछ   उदाहरण (examples)  बताते  हैं  –


Advanced  English Structure  in Hindi Examples

 

1.      सोहन न केवल पढता है बल्कि  समझता भी है |

2.      अनिता न केवल सुन्दर भी है बल्कि होशियार भी है |

3.      वह न केवल छात्र है बल्कि नेता भी है |

4.     तुम न केवल पढ़ते हो बल्कि लिखते भी हो |

5.     अनिल न केवल छोटा है बल्कि कमजोर भी है |


 Advanced English Structure in Hindi के वाक्यों को देखकर आप समझ गए होगें कि इन वाक्यों में जो दूसरा भाग है, उस पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है |  

तो चलिए इन वाक्यों की English Advanced Structure भी देख लेते हैं और समझ लेते हैं

 

 

English Advanced Structure Examples

 

Subject + not only +verb/adjective/noun + but also + verb/adjective/noun+ ……

 

आइये ऊपर दिए गए  English advanced  structure  के आधार पर वाक्यों को  translate करते हैं


1.  Sohan not only reads but also understands.

2.  Anita is not only beautiful but also intelligent.

3.  He is not only a student but also a leader.

4.  You not only read but also write.

5.  Anil is not only small but also weak.

 

तो आपने देखा कि इन वाक्यों को English  में translate करना कितना आसान है | आइये अब कुछ और वाक्यों(sentences) को English advanced  structure   की help  से translate  करते है , आप इन्हें ध्यान से समझे और practice करें |

 

इस तरह से हमने  Advanced English Structure in Hindi  के वाक्यों को English advanced  structure से translate  किया और आप  daily life में English आसानी से बोल पायेंगे |


1.     वह न केवल आई बल्कि मिठाइयाँ भी लाई |

She not only came but also brought sweets.


2.    तुमने  न केवल  मेरा आदर किया  बल्कि मेरी मदद भी की  |

You not only respected me but also helped me.


3.    उसने तुम्हे  न केवल भोजन दिया  बल्कि कपडे भी दिए |

He not only gave you food but also gave the clothes.


4.    यह पुस्तक  न केवल उपयोगी है  बल्कि सस्ती भी है|

This book is not only useful but also cheap.


5.    वह लड़की  न केवल  लम्बी है  बल्कि मोटी भी है |

That girl is not only tall but also fat.


6.     दूध न केवल भोजन है  बल्कि दवा भी है |

Milk is not only a food but also a medicine.


7.   यह पुस्तक  न केवल मनोरंजक है  बल्कि उपयोगी भी है|

This book is not only entertaining but also useful.


8.   तुम  न केवल मेरे मित्र हो  बल्कि भाई भी हो|

You are not only my friend but also brother.


9.    यह घर न केवल  सुन्दर है  बल्कि मजबूत भी है|

This house is not only beautiful but also strong.


10.    वह  न केवल खेलता है  बल्कि पढ़ता भी  है |

He not only plays but also studies.

 

Key Points of English Advanced Structure 

 

1.इन Sentence  में कर्ता(Subject) एक ही होता  है |

2.ये Sentence  किसी  भी Tense  के हो सकते है इसलिए आपको tense  का सही use करना है|

3.इसमें  दूसरे भाग (बल्कि के बाद वाले भाग पर ) पर ज्यादा जोर दिया जाता है |

 

Related Topics

 

 

 

अब आप अब इन वाक्यों का translation  समझ गए होगें  ,आप दोनो में से कोई भी advanced structure of  English  काम में ले सकते हैं | आशा करता हूँ  कि आप  इन वाक्यों की अच्छी तरह से practice  करेंगे |

 

 If you find any difficulty, please do comment.

 

 

 

No comments:

Post a Comment